
मुंबई। हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र का आज सुबह 89 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सुबह उनके घर के बाहर एंबुलेंस और सुरक्षा बढ़ने के बाद से ही उनकी तबीयत को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई थीं।
फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें “एक युग का अंत” करार दिया। इसके बाद फिल्म जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।
धर्मेंद्र पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती होते रहे थे। हाल के दिनों में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई अफवाहें भी सोशल मीडिया पर फैली थीं, जिन्हें परिवार द्वारा खंडन किया गया था। लेकिन आज आई खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया।
उनके अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियाँ भी पहुंची हैं।धर्मेंद्र ने अपने पांच दशक लंबे करियर में सैकड़ों सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें शोले, सीता औरगीता, धरम वीर, चुपके चुपके जैसी कालजयी फिल्में शामिल हैं।
भारतीय सिनेमा के “ही-मैन” कहे जाने वाले धर्मेंद्र अपनी सादगी और अभिनय के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। देशभर के नेताओं, अभिनेताओं और प्रशंसकों ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।




