छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: दहशत फैलाने वाले कबरा हाथी का रेस्क्यू शुरू, उदयपुर में कुमकी हाथियों के साथ उतरी विशेषज्ञों की टीम

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का कारण बने उत्पाती हाथी ‘कबरा’ को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हाथी के लगातार हमलों और जनहानि की घटनाओं को देखते हुए इस बार विशेष रणनीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षित कुमकी हाथियों को भी उदयपुर पहुंचाया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस विशेष अभियान में कुमकी हाथियों के साथ वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पशु चिकित्सक और वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों की टीम शामिल है। संयुक्त टीम की निगरानी में कबरा हाथी को सुरक्षित तरीके से काबू करने की कोशिश की जा रही है।

ट्रेंकुलाइज कर पहनाई जाएगी कॉलर आईडी

रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज यानी बेहोश कर उसके गले में कॉलर आईडी पहनाने की योजना है। इससे हाथी की लोकेशन और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। वहीं, परिस्थितियों और हाथी की स्थिति को देखते हुए उसे रेस्क्यू सेंटर भेजने का विकल्प भी रखा गया है।

18 लोगों की ले चुका है जान

कबरा हाथी के उत्पात से उदयपुर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। हाथी अब तक 18 लोगों की जान ले चुका है। गुरुवार को भी उसके उत्पात के चलते ग्रामीणों में भय बना रहा। ऐसे में रेस्क्यू अभियान से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब सभी की नजरें वन विभाग के इस विशेष अभियान पर टिकी हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search