छत्तीसगढ़

आखिरकार शुरू हुई कार्रवाई, सदर बाजार में जर्जर इमारत को निगम ने ढहाना किया शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर में सालों पुरानी और जर्जर इमारतों को ढहाने की कार्रवाई आखिरकार शुरू हो गई है। नगर निगम ने सदर बाजार इलाके में एक पुरानी जर्जर इमारत को ढहाने का काम शुरू किया है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मौके पर नगर निगम और पुलिस की टीम मौजूद है।हाल ही में रायपुर नगर निगम ने शहर के 35 से अधिक जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब इन भवनों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

दरअसल, 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात सदर बाजार में एक जर्जर भवन का हिस्सा गिर गया था। गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ और इसमें किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हालांकि, इस घटना ने जर्जर भवनों को लेकर निगम प्रशासन की चिंता बढ़ा दी।इसी बीच दिल्ली में भवन गिरने की घटना में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर जर्जर भवनों की पहचान करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बरसात के दौरान जर्जर भवनों के गिरने की घटनाओं को देखते हुए अब रायपुर में भी कार्रवाई तेज की गई है।

नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक, शहर में 35 से अधिक पुराने और जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया जा चुका है। सदर बाजार में हाल ही में भवन गिरने की घटना के बाद संबंधित जर्जर इमारत को ढहाने का काम शुरू किया गया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को देखते हुए सदर बाजार क्षेत्र को पूरी तरह बंद रखा गया है।

कार्रवाई से स्थानीय लोग खुश

निगम की कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। लोगों का कहना है कि जर्जर भवनों को ढहाने के लिए बरसात का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए था। इन इमारतों से लंबे समय से जान-माल का खतरा बना हुआ था और समय रहते कार्रवाई होनी चाहिए थी।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से त्योहारों के दौरान तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर भी नियंत्रण की मांग की है। उनका कहना है कि डीजे की तेज आवाज से लोगों को काफी परेशानी होती है और प्रशासन को इस दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search