छत्तीसगढ़

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के दो कलाकार, CM साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और रंगमंच को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रदेश के दो कलाकारों डॉ. आनंद कुमार पांडेय और घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दोनों कलाकारों को सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों कलाकारों को बधाई दी और इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

राष्ट्रीय मंच पर चमका छत्तीसगढ़

संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित समारोह में वर्ष 2024 और 2025 के लिए देशभर के 106 युवा कलाकारों को सम्मानित किया गया। इन कलाकारों ने संगीत, नृत्य, नाटक और अन्य प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय कला परंपराओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने वाले युवा कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देना है।

CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर डॉ. आनंद कुमार पांडेय और घनश्याम साहू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विकसित भारत में कला-संस्कृति की अहम भूमिका

समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल बुनियादी ढांचे और भौतिक प्रगति तक सीमित नहीं है। देश की कला, संस्कृति और विरासत भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कलाकार पीढ़ी-दर-पीढ़ी भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित और जीवंत बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं।

छत्तीसगढ़ के दोनों कलाकारों को मिला यह सम्मान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं की राष्ट्रीय पहचान को रेखांकित करता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search