छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ी खबर: रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार!

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस मामले के कथित मास्टरमाइंड और महादेव एप को -फाउंडर रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी को लेकर अभी तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से भारत सरकार को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सूत्रों के मुताबिक, रवि उप्पल की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जांच एजेंसियां उसे भारत लाने की तैयारी में जुटी हैं। इसके लिए आवश्यक कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रियाओं पर काम किया जा सकता है।

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में रवि उप्पल लंबे समय से जांच एजेंसियों के निशाने पर है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन और कथित सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

फिलहाल रवि उप्पल की गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search