छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी, साझा हितों पर हुई चर्चा

रायपुर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर रेवंत रेड्डी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही दोनों राज्यों के बीच निरंतर संवाद और आपसी सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी सहित दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत तथा जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search