छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से CRPF की 1000 से ज्यादा जवानों वाली बटालियन मणिपुर शिफ्ट, सुकमा में कई साल तक नक्सलियों से लड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में लंबे समय तक मोर्चा संभालने वाली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक बड़ी बटालियन अब मणिपुर भेजी जा रही है। सुकमा में तैनात 1000 से ज्यादा जवानों वाली इस पूरी बटालियन को वहां से हटाकर मणिपुर में तैनात करने का फैसला लिया गया है। नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा के बाद यह इस तरह का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हालात सुधरे

दिल्ली स्थित सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से CRPF बटालियनों को हटाने का फैसला इस बात का संकेत है कि इन इलाकों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है। लंबे समय तक सुकमा और आसपास के क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात रहे जवानों की अब दूसरी जगह जरूरत के हिसाब से तैनाती की जा रही है।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता के बाद बस्तर से केंद्रीय बलों की वापसी को प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के बदलते हालात के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, बस्तर में स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती के जरिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बनी रहेगी।

मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे जवान

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली यह बटालियन अब मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात होगी। इस फैसले को सुरक्षा बलों की तैनाती में बदलाव और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलते हालात के तौर पर देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ से CRPF की बटालियन का हटना राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- अब छत्तीसगढ़ में पहले जैसी जरूरत नहीं

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी इस फैसले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब इन बलों की पहले जैसी आवश्यकता नहीं रह गई है। परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षाबलों को दूसरे स्थानों पर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बस्तर से जवानों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जा चुका है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब इन बलों की पहले जैसी आवश्यकता नहीं रह गई है। परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षाबलों को दूसरे स्थानों पर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बस्तर से जवानों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जा चुका है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search