धरमजयगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

15 नवंबर को होगा प्रदेश स्तरीय आयोजन, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रायगढ़। जनजातीय गौरव दिवस के प्रदेश स्तरीय आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ पहुंचीं। हेलिपैड पर उतरने के बाद वे सीधे दशहरा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्मृति ईरानी ने अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, आदिवासी विकास मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि आगामी 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।




