छत्तीसगढ़देश

सीएम साय-डिप्टी सीएम साव की जोड़ी ने स्वच्छ्ता में लगाई हैट्रिक, बिल्हा बना देश में नंबर वन

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं। इनमें बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। वहीं, बिलासपुर को स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है, जबकि रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की ओर से पुरस्कार ग्रहण किए। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

बिल्हा ने देशभर में बनाई पहचान

छत्तीसगढ़ के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि नगर पंचायत बिल्हा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देशभर के नगरीय निकायों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि साबित करती है कि बेहतर प्रबंधन, जनसहभागिता और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता से छोटे शहर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

बिलासपुर और रायपुर को भी मिला सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। शहर को ‘स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला। वहीं, राजधानी रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश के शहरों की बदलती तस्वीर और स्वच्छता के प्रति नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्हा का देश में प्रथम स्थान हासिल करना, बिलासपुर का राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करना और रायपुर का राज्य में अग्रणी रहना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सरकार का लक्ष्य केवल स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढ़ना नहीं, बल्कि ऐसी स्थायी व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें स्वच्छता हर नागरिक की आदत और हर शहर की पहचान बने।

डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- सामूहिक प्रयासों का मिला परिणाम

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि बिल्हा जैसे छोटे नगर का राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करना विशेष उपलब्धि है। इससे यह साबित होता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रबंधन और जनसहभागिता से उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

पुरस्कार समारोह में ये रहे मौजूद

समारोह में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी, बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्ष वंदना जेंड्रे, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सुडा के मिशन डायरेक्टर सुमीत अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और बिलासपुर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search