
रायगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत उनका विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन कम विजिबिलिटी (दृश्यता) के चलते विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।इसके चलते उनका दौरा निरस्त कर दिया गया। रायगढ़ एसएसपी ने दौरा रद्द होने की पुष्टि की है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।



