छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी, 15 क्विंटल बेचने पर भी मिलेंगे पूरे 13,839 रुपये

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए आज 15 नवंबर से धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत हो रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में धान खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब किसान निर्धारित अधिकतम सीमा से कम धान बेचते हैं, तब भी उन्हें पात्रता के अनुसार प्रति एकड़ पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

राज्य सरकार के मुताबिक, इस वर्ष प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। किसानों को समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से कुल 3100 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ देने की व्यवस्था की गई है।

15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेंगे 13,839 रुपये

इस साल की धान खरीदी नीति में सबसे अहम प्रावधान आदान सहायता राशि को लेकर है। कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की एक समान सहायता राशि मिलेगी।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी किसान का एक एकड़ रकबा पंजीकृत है और वह 21 क्विंटल की जगह केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता मिलेगी।

कृषक उन्नति योजना से 35,904 करोड़ का भुगतान

राज्य सरकार के अनुसार, खरीफ वर्ष 2023 से 2025 तक कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से अधिक किसानों को कुल 35,904 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

इसमें खरीफ 2023 में 13,289 करोड़, खरीफ 2024 में 11,976 करोड़ और खरीफ 2025 में 10,639 करोड़ रुपये शामिल हैं।

इस साल की धान खरीदी में प्रति एकड़ एक समान आदान सहायता का प्रावधान उन किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी वास्तविक पैदावार 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search