छत्तीसगढ़

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान – जिन राज्यों में चुनाव, वहां भाजपा की बंपर जीत तय

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ओपी चौधरी ने पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा और तीखा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि जिन-जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत तय है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें एक कार्यकर्ता के रूप में असम में जिम्मेदारी सौंपी है और वे वहां संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तैयारी और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है और इसका असर परिणामों में साफ दिखाई देगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा,“हम तो चाहते हैं कि भूपेश बघेल असम जाकर कांग्रेस के लिए प्रचार करें। जहां-जहां भूपेश बघेल के पांव पड़ते हैं, वहां कांग्रेस का सफाया हो जाता है।”

ओपी चौधरी के इस बयान को चुनावी माहौल में राजनीतिक कटाक्ष और आत्मविश्वास से भरा संदेश माना जा रहा है। भाजपा नेताओं का मानना है कि संगठनात्मक मजबूती, केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते पार्टी को सभी चुनावी राज्यों में स्पष्ट बढ़त मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search