छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं, भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। अपनी माटी, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर हमें अपने महान जनजातीय नायकों के योगदान को नमन करना चाहिए और उनकी समृद्ध विरासत, संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन जय जोहार और जय छत्तीसगढ़ के अभिवादन के साथ किया।




