छत्तीसगढ़देश

योगेश अग्रवाल का दिल्ली में सम्मानमिला ‘महाराजा अग्रसेन अग्र गौरव अवार्ड’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सामाजिक नेतृत्वकर्ता एवं उद्योग जगत में सक्रिय योगेश अग्रवाल को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड’ के तहत ‘अग्र गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

14 नवंबर को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद सहित देशभर से अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

40 से अधिक शहरों में हुआ महानाट्य का मंचन

योगेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, आदर्शों और सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य महानाट्य का निर्माण किया है। इस महानाट्य का मंचन देश के विभिन्न राज्यों के 40 से अधिक शहरों में हो चुका है।

राइस मिल उद्योग में भी निभाई अहम भूमिका

योगेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, आदर्शों और सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य महानाट्य का निर्माण किया है। इस महानाट्य का मंचन देश के विभिन्न राज्यों के 40 से अधिक शहरों में हो चुका है।

राइस मिल उद्योग में भी निभाई अहम भूमिकायोगेश अग्रवाल लगातार 19 वर्षों तक छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में वे फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने राइस मिल उद्योग से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान और उद्योग के विकास के लिए लंबे समय तक काम किया है।

समाजसेवा, सांस्कृतिक संरक्षण, संगठनात्मक नेतृत्व और उद्योग जगत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। इस उपलब्धि से रायपुर और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search