छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर नेताओं-अफसरों और जनता पर अभद्र टिप्पणी, ‘CG मोटू-पतलू’ के दो अकाउंट पर FIR

रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ की जनता, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने ‘CG मोटू-पतलू’ के नाम से संचालित दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, cg_motu_patlu_18 और cg_motu_patlu_1257 नामक अकाउंट से कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे। आरोप है कि इन पोस्ट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही पक्ष और विपक्ष के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

BNS और IT Act के तहत मामला दर्ज

मामले की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दोनों सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ BNS की धारा 296 और IT Act की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करने वाले लोगों की पहचान और पोस्ट से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

साइबर सेल की तकनीकी टीम कर रही जांच:सेंट्रल जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘मोटू-पतलू’ के नाम से पेज बनाया गया है। इस पेज के माध्यम से सरकार, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां किए जाने की शिकायत मिली थी।

शिकायत के आधार पर जांच के बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर सेल की तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपियों की पहचान होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search