छत्तीसगढ़

Cg Big News: जर्जर नेशनल हाईवे पर फंसी भाजपा संगठन मंत्री पवन साय की कार, मंत्री और भाजपा नेताओं को लगाई फटकार

अंबिकापुर। अंबिकापुर नेशनल हाईवे की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने मंत्री और भाजपा नेताओं के प्रति नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि जर्जर सड़क पर पवन साय की कार करीब दो घंटे तक फंसी रही। इसके बाद उन्होंने सड़क की बदहाली को लेकर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मामले को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि पवन साय ने उन्हें भी सड़क की स्थिति को लेकर डांट लगाई। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता सड़क की बदहाली से परेशान है तो नेतागिरी का क्या फायदा?

मंत्री ने बताया कि पवन साय की नाराजगी के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। मंत्री के निर्देश के बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

भाजपा संगठन मंत्री की कार के जर्जर सड़क पर करीब दो घंटे तक फंसे रहने और इसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद सड़क की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उन्हें लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search