छत्तीसगढ़

1.28 लाख दीपों से जगमगाया नारायणपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दिखी जनभागीदारी

नारायणपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर जिले में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में बड़े स्तर पर जनभागीदारी देखने को मिली। जिलेभर में कुल 1 लाख 28 हजार 633 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से शहर और ग्रामीण क्षेत्र जगमगा उठे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन नारायणपुर के एडका चौक स्थित गोठियारी तालाब में हुआ। यहां प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्य आयोजन स्थल पर ही 51 हजार दीप जलाए गए।

नक्सलवाद के खिलाफ सफलता और विकास पर बोले केदार कश्यप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और संकल्प के कारण छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास और विश्वास का वातावरण तैयार हो रहा है।कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ सहित पूरे बस्तर में शांति स्थापित होने के साथ विकास की गति और तेज होगी। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जलाए गए दीप केवल रोशनी का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े हैं।घर-घर से सुरक्षा कैंप तक जले दीपमंत्री केदार कश्यप के मुताबिक नारायणपुर में घरों, मंदिरों, चौक-चौराहों, विद्यालयों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी कार्यालयों, सुरक्षा कैंपों और पुनर्वास केंद्रों सहित अलग-अलग स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

कार्यक्रम के तहत

  • गोठियारी तालाब: 51 हजार दीप
  • नगरपालिका क्षेत्र: 15 हजार दीप
  • जनपद पंचायत नारायणपुर: 38 हजार दीप
  • जनपद पंचायत ओरछा: 18 हजार दीप

इस तरह जिलेभर में कुल 1,28,633 दीप जलाए गए। बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, बच्चों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से आयोजन ने जनउत्सव का रूप लिया।

विकसित भारत-2047 का संकल्प: मंत्री कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा, सद्भावना और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के जरिए नारायणपुर ने विकसित भारत-2047 के संकल्प में अपनी सहभागिता का संदेश दिया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search