छत्तीसगढ़

1 लाख से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, रायपुर बनेगा खेल महोत्सव का केंद्र

समापन में शामिल होंगे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया

रायपुर – रायपुर लोकसभा क्षेत्र में होने वाला सांसद खेल महोत्सव इस बार अब तक का सबसे बड़ा आयोजन साबित होने जा रहा है। 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक होने वाले इस महोत्सव में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से 1 लाख से अधिक प्रतिभागियों को जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को महोत्सव की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में कलेक्टर गौरव सिंह, एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ बिश्वरंजन समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड जारी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव को कार्निवल का रूप दिया जाएगा, जिसमें स्कूल से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर तक के खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस महोत्सव में कुल 13 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी — जिनमें 7 टीम गेम और 6 व्यक्तिगत खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताएं गर्ल्स और बॉयज, 19 वर्ष से कम और 19 वर्ष से अधिक वर्गों में होंगी। इस तरह कुल 52 वर्गों में मुकाबले खेले जाएंगे।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रतियोगिताएं 5 से 15 नवम्बर के बीच होंगी। आयोजन के लिए 4-5 संकुलों का क्लस्टर बनाया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

समापन समारोह रायपुर के इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सांसद अग्रवाल ने कहा—

यह खेल महोत्सव छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, फिटनेस का महत्व बताना और फिट इंडिया के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search