छत्तीसगढ़देश

रायपुर की 14 वर्षीय महिमा राजपूत अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित, 108 देशों के विद्यार्थियों के साथ करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 14 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्रा महिमा राजपूत का अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयन हुआ है। महिमा 108 देशों के विद्यार्थियों के साथ इस प्रतिष्ठित अंतरिक्ष मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिमा राजपूत को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि महिमा ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि महिमा भविष्य में भी इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search