छत्तीसगढ़राजनीति

15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर उनका यह दौरा प्रस्तावित है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह है।

गौरतलब है कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search