छत्तीसगढ़अपराध

इनोवा कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप पकड़ाई

बलरामपुर। जिले में पुलिस नशे के अवैध कारोबार और तस्करी पर लगातार नकेल कस रही है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यूपी से आ रही एक लग्जरी इनोवा कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नगद कैश बरामद किया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी के बनारस से इनोवा कार (UP 70 ED 7121) में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना पर नाकेबंदी कर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 5 कार्टून में भरी 495 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कुल मात्रा 49.5 लीटर) और ₹73,755 नगद कैश बरामद किया गया।

पुलिस ने नागेश्वर यादव, अतुल यादव और सुशीत उर्फ पिंटू यादव – तीनों सरगुजा निवासी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search