छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

अमरकंटक एक्सप्रेस से पहुंचा था पार्सल, रिपोर्ट के बाद तय होगा पनीर असली है या नकली

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल परिसर में बुधवार को करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया। पनीर की गुणवत्ता और शुद्धता पर संदेह होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, यह पनीर अमरकंटक एक्सप्रेस के माध्यम से रायपुर पहुंचा था। फिलहाल पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर असली है या नकली और मानव उपभोग के लिए सुरक्षित है या नहीं। पनीर के मालिक की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि जांच में पनीर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एनालॉग पनीर पर पहले ही लग चुका है प्रतिबंध

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है। पिछले एक वर्ष में रायपुर में मिलावटी और एनालॉग पनीर के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई हुई हैं। जुलाई 2025 में बिरगांव स्थित एक फैक्ट्री से करीब 2,500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर फैक्ट्री सील की गई थी। वहीं हाल ही में एक अन्य फैक्ट्री से 1,700 किलो पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इस तरह पिछले एक वर्ष में रायपुर में 4,200 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर पर कार्रवाई हो चुकी है।अब रेलवे स्टेशन से 500 किलो संदिग्ध पनीर की बरामदगी के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search