छत्तीसगढ़

खर्राघाट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रमदान, स्वच्छता अभियान के साथ 29.99 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत खर्राघाट में गुरुवार को स्वच्छता और विकास का बड़ा अभियान चलाया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने खुद सफाई अभियान में श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भी अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान खर्राघाट में 29.99 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने केलो नदी में डुबकी लगाकर नदी को नमन भी किया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट तक करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा। सड़क सुदृढ़ीकरण के साथ नाली, पाथवे, घाटों का विकास और नदी तट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पचरी घाट का नवीनीकरण और शनि मंदिर के पास तिराहे का चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है।

8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन

खर्राघाट में करीब 8.50 एकड़ क्षेत्र में ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा। यहां सघन पौधरोपण के साथ पार्किंग, पाथवे, घाट, व्यायाम और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं विकसित होंगी। मॉर्निंग और नाइट वॉक के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

ऑक्सीजोन और घाट के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए मौजूदा पुल के नीचे अंडरपास/बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण भी किया जाएगा।दो साल में पूरा होगा प्रोजेक्टपरियोजना के लिए सीएसआर मद से 29.99 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति मिली है। कार्य की अनुबंधित राशि 26.39 करोड़ रुपये है। कार्यादेश 24 जून 2026 को जारी किया गया था और परियोजना को दो साल में पूरा किया जाना है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रयास रहेगा कि काम निर्धारित समय से पहले पूरा कर नागरिकों को समर्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि केलो नदी रायगढ़ की पहचान, आस्था और संस्कृति से जुड़ी है, इसलिए नदी और उसके तटों के संरक्षण के साथ उनका व्यवस्थित विकास जरूरी है।

पांच साल में 10 से अधिक ऑक्सीजोन का लक्ष्य

वित्त मंत्री ने बताया कि रायगढ़ में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए अलग-अलग हिस्सों में गार्डन और ऑक्सीजोन विकसित किए जा रहे हैं। आने वाले पांच वर्षों में 10 से अधिक ऑक्सीजोन विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। खर्राघाट का ऑक्सीजोन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना बताया गया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search