छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) सहित नगरीय प्रशासन और राजस्व विभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस फेरबदल के तहत रिमीजियूस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), सुरुचि सिंह को भिलाई नगर निगम का आयुक्त तथा प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा धमतरी, दंतेवाड़ा, बस्तर और राजनांदगांव जिला पंचायतों में भी नए CEO की पदस्थापना की गई है।

मुख्य बिंदु:रिमीजियूस एक्का – CEO, सुडा

प्रतीक जैन – CEO, जिला पंचायत कोरबा

सुरुचि सिंह – आयुक्त, भिलाई नगर निगम

गजेंद्र सिंह ठाकुर – उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

जयंत नाहटा – CEO, जिला पंचायत धमतरी

एम. भार्गव – CEO, जिला पंचायत दंतेवाड़ा

तन्मय खन्ना – CEO, जिला पंचायत बस्तर

दुर्गा प्रसाद अधिकारी – CEO, जिला पंचायत राजनांदगांव

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search