छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक दबाव कम करने 9 नई बायपास सड़कें बनेंगी, PWD ने मंजूर किए 448 करोड़

रायगढ़ में 3, धमतरी और बलौदाबाजार में 2-2 बायपास, बिलासपुर और बेमेतरा को भी बड़ी सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 9 बायपास सड़कों के निर्माण के लिए 448 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर इन परियोजनाओं को स्थानीय मांग और यातायात जरूरतों के आधार पर प्राथमिकता दी गई है।

किन जिलों को मिली बायपास की सौगात?

रायगढ़ जिले में 3 बड़ी परियोजनाएंरायगढ़ जिले में ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए तीन महत्वपूर्ण परियोजनाएं मंजूर की गई हैं:

तमनार बायपास मार्ग

लंबाई: 6 किमी

स्वीकृत राशि: 152.17 करोड़ रुपए

रायगढ़ शहर रिंग रोड (बायपास मार्ग)

स्वीकृत राशि: 70.47 करोड़ रुपए

खरसिया बायपास क्रमांक-3 (कबीर चौक से डभरा रोड तक)

लंबाई: 2 किमी

कार्य: चौड़ीकरण और मजबूतीकरण

स्वीकृत राशि: 7.22 करोड़ रुपए

धमतरी जिले में 2 बायपास

धमतरी जिले में भी दो महत्वपूर्ण बायपास परियोजनाओं को मंजूरी मिली है:

भखारा बायपास

लंबाई: 4 किमी

स्वीकृत राशि: 14.94 करोड़ रुपए

नारी बायपास मार्ग

लंबाई: 1.50 किमी

स्वीकृत राशि: 7.97 करोड़ रुपए

बलौदाबाजार में भी 2 बड़े बायपास

बलौदाबाजार जिले में दो बड़े बायपास मार्गों को मंजूरी दी गई है:

लटुवा-पनगांव होते हुए बलौदाबाजार बायपास

लंबाई: 15 किमी

स्वीकृत राशि: 88.68 करोड़ रुपए

रिसदा बायपास मार्ग

लंबाई: 7 किमी

स्वीकृत राशि: 20.99 करोड़ रुपए

बिलासपुर और बेमेतरा को भी मिली राहत

बिलासपुर – कोनी-मोपका फोरलेन बायपास मार्ग

लंबाई: 13.40 किमी

स्वीकृत राशि: 82.80 करोड़ रुपए

बेमेतरा – छिरहा बायपास सड़क

लंबाई: 1.20 किमी

कार्य: कांक्रीटीकृत सड़क निर्माणस्वीकृत राशि: 2.89 करोड़ रुपए

अरुण साव बोले – सड़क अधोसंरचना को बना रहे हैं आधुनिक और मजबूत

IMG 20260219 121027“राज्य शासन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध, तेज और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ट्रैफिक का दबाव कम करने बायपास सड़कों, पुलों और ओवरब्रिजों का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इससे आवागमन और अधिक स्मूथ, तेज एवं व्यवस्थित होगा। हम प्रदेश के समग्र विकास के लिए आधुनिक और मजबूत सड़क अधोसंरचना लगातार विकसित कर रहे हैं।” – अरुण साव, PWD मंत्री एवं डिप्टी सीएम, छग शासन

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search