छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर नक्सलवाद को बड़ा झटका, 22 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण

मलकानगिरी। छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर सक्रिय नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सक्रिय 22 नक्सली आज ओडिशा के डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने जा रहे हैं। यह सरेंडर कुछ ही देर में मलकानगिरी जिला मुख्यालय में किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस अहम घटनाक्रम को लेकर ओडिशा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मलकानगिरी पहुंच चुके हैं। जिला मुख्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि लगातार चलाए जा रहे सुरक्षा बलों के दबाव, विकास योजनाओं और पुनर्वास नीतियों के चलते नक्सली मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं।

यह आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरेंडर के बाद नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search