छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर लग सकती है मुहर

रायपुर। साल 2025 की अंतिम कैबिनेट की बैठक आज होने जा रही है। आज होने वाली साय मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा निर्णय संभव माना जा रहा है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो रायपुर प्रदेश का पहला ऐसा प्रमुख शहर बन जाएगा, जहां कमिश्नर प्रणाली लागू होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज सुबह 11:30 बजे महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित होगी। खास बात यह है कि यह साल 2025 की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी, जिसे कई बड़े और दूरगामी फैसलों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बैठक में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, तेज प्रशासनिक निर्णय प्रणाली और पुलिसिंग को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से कमिश्नर प्रणाली पर अंतिम मुहर लग सकती है। इसके साथ ही यह भी चर्चा में है कि पहले पुलिस कमिश्नर के नाम पर भी सहमति बन सकती है।

बैठक के एजेंडे में इसके अलावा प्रशासनिक सुधार, विकास परियोजनाएं, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। माना जा रहा है कि साय सरकार साल के अंतिम दिन प्रदेश को एक मजबूत संदेश दे सकती है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आज की कैबिनेट बैठक में रायपुर को पुलिस कमिश्नर प्रणाली की सौगात मिलती है या नहीं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button