SECL मुख्यालय के तीन कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय बिलासपुर से 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सम्मानित किया गया तथा उनके समस्त भुगतान का चेक प्रदान किया गया।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में विवेक सिंह चंदेल, लाइब्रेरियन, मानव संसाधन विभाग; आलोक कुमार जायसवाल, सहायक अभियंता, ईएनटी विभाग; और जसपर कार्ल, वरिष्ठ डीईओ, सामग्री प्रबंधन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।
कंपनी की सफलता में योगदान को किया याद
कार्यक्रम में शीर्ष प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान और कार्यकुशलता से कंपनी को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके योगदान को कंपनी हमेशा याद रखेगी। अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त कर्मियों ने जताया आभार
सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि SECL में कर्मचारियों में कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना है। अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, जिससे कंपनी निरंतर आगे बढ़ रही है।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ने और उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने निभाया।




