छत्तीसगढ़अपराध

देशी शराब दुकान में लाखों के गबन का खुलासा, सड्डू विधानसभा स्थित दुकान से 5.57 लाख रुपये की हेराफेरी, FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में देशी शराब दुकान से जुड़े लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। यह मामला सड्डू विधानसभा क्षेत्र स्थित देशी शराब दुकान से जुड़ा है, जहां बिक्री की रकम में भारी हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान के मैनेजर पर 5 लाख 57 हजार 850 रुपये के गबन का आरोप है। बिक्री के बाद जमा की जाने वाली राशि में हेराफेरी किए जाने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

बिक्री रकम में हेराफेरी का आरोप

मामले में दुकान प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि शराब बिक्री से प्राप्त राशि का मिलान करने पर कैश में गंभीर अनियमितता पाई गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तय रकम से कम राशि जमा की गई, जिसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।थाना विधानसभा में FIR दर्जइस संबंध में थाना विधानसभा में FIR दर्ज कर ली गई है। शिकायत मैनेजर विनय कुमार शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

आर्थिक अनियमितताओं पर सख्ती: पुलिस मामले में दस्तावेज़ों, कैश ट्रांजैक्शन और बिक्री रजिस्टर की गहन जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search