Bus Accident: झारखंड के ओरसा घाटी में पलटी बस, छत्तीसगढ़ के 5 लोगों की मौत, कई घायल

रामानुजगंज। झारखंड के लातेहार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित बस ओरसा घाटी में पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री पिपरसोत गांव के निवासी थे, जो झारखंड में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।




