CG Congress News: विधानसभा दल के नए डिप्टी लीडर बने लखेश्वर बघेल, चीफ व्हिप और डिप्टी व्हिप की भी घोषणा

नई दिल्ली। Indian National Congress ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक और विधायी समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल (CLP) के लिए डिप्टी लीडर, चीफ व्हिप और डिप्टी व्हिप की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव K. C. Venugopal द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह निर्णय पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी Sachin Pilot को सूचित किया गया है।
नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं
लखेश्वर बघेल — डिप्टी लीडर
दलेश्वर साहू — चीफ व्हिप
दिलीप लहरिया — डिप्टी व्हिप
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से विधानसभा के भीतर कांग्रेस की रणनीति, अनुशासन और सरकार के खिलाफ प्रभावी भूमिका को और मजबूती मिलेगी। साथ ही संगठन और विधायक दल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

डॉ.महंत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Charan Das Mahant ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायी दल में की गई नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए इसे संगठन और विपक्ष की भूमिका को सशक्त करने वाला निर्णय बताया है।
डॉ. महंत ने इस निर्णय के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व—कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi, संगठन महासचिव K. C. Venugopal एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी Sachin Pilot के प्रति आभार व्यक्त किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. महंत ने कहा कि बस्तर विधायक Lakheshwar Baghel को उपनेता नियुक्त किया जाना सराहनीय निर्णय है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से विधानसभा में विपक्ष की आवाज और अधिक प्रभावशाली होगी।
इसी क्रम में डोंगरगांव विधायक Daleshwar Sahu को मुख्य सचेतक बनाए जाने को उन्होंने हर्ष का विषय बताया और कहा कि विधायी कार्यों में उनका समन्वय विपक्ष की भूमिका को मजबूती प्रदान करेगा।
डॉ. महंत ने मस्तूरी विधायक Dilip Lahariya को उप सचेतक की नई जिम्मेदारी मिलने पर भी शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे इस दायित्व का सफल निर्वहन करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह नई टीम विधानसभा के भीतर जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी प्रखरता के साथ उठाएगी और छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से संगठन और विधायी दल को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी।



