Raipur Traffic Update: जाम से राहत का नया सिस्टम: अब एक कॉल पर पहुंचेगी ट्रैफिक पुलिस, Google Map से होगी निगरानी

यातायात पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 9479210632, जाम की सूचना मिलते ही रवाना होगी पेट्रोलिंग टीम
रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सड़क जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल शुरू की है। अब शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम लगने पर आम नागरिक सीधे हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए सूचना दे सकेंगे। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर भेजी जाएगी और जाम क्लियर कराने की त्वरित कार्रवाई होगी।
यह व्यवस्था पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर लागू की गई है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, तेज और तकनीक-आधारित बनाया जा सके।


अब जाम की सूचना सीधे कंट्रोल रूम तकयातायात, कमिश्नरेट रायपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शहर के किसी भी हिस्से में जाम लगने की स्थिति में नागरिक तुरंत मोबाइल कॉल या व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस को जानकारी दे सकते हैं।
जैसे ही सूचना प्राप्त होगी, आईटीएमएस (ITMS) / कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित क्षेत्र की यातायात पेट्रोलिंग यूनिट को अलर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित करेगी और आम लोगों को राहत दिलाएगी।
Google Map से होगी लाइव मॉनिटरिंग
यातायात पुलिस अब केवल मौके पर मिली सूचना पर ही नहीं, बल्कि Google Map की लाइव ट्रैफिक मॉनिटरिंग के जरिए भी शहर की दबाव वाली सड़कों पर लगातार नजर रखेगी।जहां भी लाल (Red) या मेहरून (Maroon) संकेत के साथ जाम की स्थिति नजर आएगी, वहां बिना देरी के ट्रैफिक पेट्रोलिंग भेजी जाएगी। इससे जाम को बढ़ने से पहले नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
यह कदम रायपुर में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नागरिक भी Google Map से बच सकते हैं जाम में फंसने सेयातायात पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे यात्रा से पहले Google Map का उपयोग करें, ताकि सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति देखकर वैकल्पिक मार्ग चुना जा सके और अनावश्यक जाम से बचा जा सके।
Google Map में रंगों का मतलब क्या है?
यातायात विभाग ने बताया कि Google Map में ट्रैफिक की स्थिति रंगों से समझी जा सकती है—
हरा (Green): यातायात सामान्य और सुचारू
पीला (Yellow): ट्रैफिक की गति मध्यम
लाल (Red): ट्रैफिक बहुत धीमा या सिग्नल पर रुका
मेहरून (Maroon): सड़क पर भारी जाम या यातायात
पूरी तरह बाधित रायपुर ट्रैफिक पुलिस का फोकस
त्वरित राहत और स्मार्ट निगरानीरायपुर यातायात पुलिस का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ते वाहनों और व्यस्त मार्गों को देखते हुए अब रियल टाइम मॉनिटरिंग और पब्लिक पार्टिसिपेशन दोनों को साथ लेकर काम किया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर और गूगल मैप मॉनिटरिंग से उम्मीद है कि शहरवासियों को जाम से जल्दी राहत मिलेगी।



