छत्तीसगढ़

Budget News: साय सरकार का तीसरा बजट आज होगा पेश, CM साय ने कहा – सुशासन से समृद्धि की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला रखेगा आज का बजट

रायपुर। आज नवीन विधानसभा में छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट पेश किया जाएगा। बजट के पहले सीएम साय ने जारी संदेश में कहा कि यह बजट न केवल राज्य की आर्थिक दिशा को स्पष्ट करेगा, बल्कि समावेशी, संतुलित और दीर्घकालिक विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करेगा। सरकार का यह प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और छत्तीसगढ़ प्रगति के नए मानक स्थापित करे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047 के संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में सतत कार्य कर रही है। राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज को सशक्त बनाना है। इन्हीं वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर सामाजिक और आर्थिक समानता सुनिश्चित की जा रही है।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत यह बजट सुशासन से समृद्धि के मॉडल को और अधिक मजबूती देगा। बजट के माध्यम से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के अपने संकल्प पर पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रही है। आज प्रस्तुत होने वाला बजट प्रदेश को समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सतत विकास के नए युग में प्रवेश कराने वाला सिद्ध होगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button