छत्तीसगढ़

राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा पहुंचीं भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति मंदिर में दी श्रद्धांजलि

रायपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा गुरुवार को रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के सभी मंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लक्ष्मी वर्मा विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

कांग्रेस ने मजबूरी में महिला प्रत्याशी को टिकट दिया:लक्ष्मी वर्मा

इस दौरान लक्ष्मी वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि वह छत्तीसगढ़ की जनता के हित में और पार्टी के निर्देशों के अनुसार कार्य करने का प्रयास करेंगी।

इससे पहले कांग्रेस द्वारा फूलो देवी नेताम को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूरी में महिला उम्मीदवार उतारना पड़ा है, जबकि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सम्मान के लिए काम करती आई है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और दोनों प्रमुख दलों ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button