छत्तीसगढ़

धर्मनगरी दामाखेड़ा का नाम बदला, अब ‘कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा’ के नाम से होगी पहचान

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध धर्मनगरी दामाखेड़ा का नाम आधिकारिक रूप से परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह नगर “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

उल्लेखनीय है कि दामाखेड़ा कबीर पंथ का सबसे पवित्र और प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में कबीर पंथी श्रद्धालु दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होने पहुंचते हैं। नगर की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखते हुए इसके नाम में “कबीर धर्म नगर” जोड़ा गया है।

राज्य मंत्रिपरिषद ने इस संबंध में 4 जून 2025 को नाम परिवर्तन का निर्णय लिया था, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नए नाम को शासकीय अभिलेखों, दस्तावेजों एवं प्रशासनिक कार्यों में प्रभावी माना जाएगा।

नाम परिवर्तन से क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे कबीर पंथ से जुड़े अनुयायियों की भावनाओं को सम्मान मिलने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search