छत्तीसगढ़
Ganja Smuggling: बिलासपुर में ऑपरेशन नार्कोस के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, AC कोच से गांजा बरामद

बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर ट्रेन के फर्स्ट AC कोच के जरिए गांजे की तस्करी कर रहे थे।RPF नागपुर मंडल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से करीब 34 लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कुल 68 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गांजे की खेप को ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में छिपाकर एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर RPF ने जांच अभियान चलाया और चारों तस्करों को धर दबोचा।
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजे की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसे किस नेटवर्क के जरिए दूसरे राज्यों तक पहुंचाया जा रहा था।




