छत्तीसगढ़
रायपुर: अवैध गैस सिलेंडर कारोबार का भंडाफोड़, 16 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण कर उनकी कालाबाजारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
खमतराई थाना पुलिस ने आरोपी संजय साव को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अवैध गैस सिलेंडर का कारोबार कर रहा था।
जमीन में गाड़कर छिपाए थे सिलेंडर
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से इंडियन घरेलू गैस के 16 सिलेंडर बरामद किए हैं, जिन्हें अवैध रूप से जमा कर रखा गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने बंजारी मंदिर के पास स्थित अपने घर के पीछे जमीन में गाड़कर सिलेंडरों को छिपा रखा था, ताकि किसी को शक न हो।
ब्लैक में करता था बिक्री: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन सिलेंडरों को 1800 से 2000 रुपये तक में ब्लैक में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।




