छत्तीसगढ़

केरल के चुनावी रण में उतरेंगे सीएम विष्णुदेव साय, कल नामांकन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 मार्च 2026 यानि कल केरल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। सीएम साय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर चुनावी माहौल को गति देंगे।कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय सुबह कोच्चि (केरल) से हेलीकॉप्टर के जरिए पथानमथिट्टा जिले पहुंचेंगे। यहां वे पहले चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद अरनमुला विधानसभा क्षेत्र में भी नामांकन प्रक्रिया में शामिल होकर पार्टी उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। वे अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरे को भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि केरल में पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होकर सीएम साय न केवल प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाएंगे, बल्कि राज्य के बाहर भी भाजपा के प्रचार अभियान को धार देंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का यह दौरा राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के समन्वय और चुनावी रणनीति का हिस्सा है।

शाम को सीएम साय कोच्चि से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। पूरे दिन का यह दौरा सघन कार्यक्रमों से भरा रहेगा और केरल के चुनावी परिदृश्य में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button