छत्तीसगढ़

नवरात्रि पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: सीएम साय ने किया 51 महतारी सदनों का लोकार्पण

धमतरी – नवरात्रि के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ को महिला सशक्तिकरण का नया तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का मॉडल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

महिला सशक्तिकरण का नया केंद्र -CM साय

“महतारी सदन माताओं-बहनों की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र होगा। यहां शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के द्वार खुलेंगे। स्व-सहायता समूहों के जरिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प, कृषि-आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।”उन्होंने विश्वास जताया कि महतारी सदन से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को मजबूत करेंगी।उन्होंने विश्वास जताया कि महतारी सदन से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को मजबूत करेंगी।

गाँव-गाँव में महिलाओं का अपना केंद्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी सदन योजना की घोषणा इसलिए की गई थी ताकि माताएँ-बहनें गाँवों में ही एक सुविधापूर्ण जगह पर एकत्र होकर आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ा सकें। अब यह सपना हकीकत बन चुका है। उन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल महिलाओं की तरक्की का आधार ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाणपत्र भी सौंपा। साथ ही परिसर में मौलश्री का पौधा रोपकर हरियाली और आस्था का संदेश भी दिया।

नवरात्र के शुभ अवसर पर लॉन्च की गई महतारी सदन योजना को सरकार ने महिला सशक्तिकरण का मील का पत्थर बताया है। अब देखना होगा कि यह योजना किस तरह से गाँव-गाँव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का आदर्श मॉडल साबित करती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search