छत्तीसगढ़

नेतानार सुरक्षा केंद्र अब बनेगा जनसुविधा केंद्र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन, नागरिक अभिनन्द कार्यक्रम निरस्त- HM विजय शर्मा

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी है कि बस्तर के नेतानार सुरक्षा केंद्र को अब जनसुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah इसके उद्घाटन करेंगे।

18 मई को गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सरकार की योजना के तहत सुरक्षा कैंपों को अब आम लोगों के लिए सुविधाओं से जोड़ते हुए वहां अस्पताल, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे।

दौरे के दौरान मुख्य सचिव विकासशील बस्तर के विकास और नक्सल उन्मूलन से जुड़े कार्यों पर गृह मंत्री शाह को प्रेजेंटेशन देंगे। इसके अलावा अमित शाह शहीद जवानों के परिजनों और नक्सल प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे।

गृह मंत्री नक्सल उन्मूलन और क्षेत्रीय विकास में काम कर रहे विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।वहीं 19 मई को अमित शाह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।

बस्तर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को किया गया निरस्त

बस्तर को नक्सल मुक्त किए जाने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर में अभिनंदन किया जाना प्रस्तावित था, मगर वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के प्रस्तावित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा और प्रशासनिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह का निर्धारित बस्तर दौरा और अन्य आधिकारिक कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search