छत्तीसगढ़राजनीति

रायगढ़ में सट्टे के आरोपी की नेताओं के साथ तस्वीर वायरल, मंत्री OP चौधरी का कांग्रेस पर हमला,बैज का भी पलटवार

रायपुर। रायगढ़ में सट्टे के आरोपी की नेताओं के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मामले पर कैबिनेट मंत्री OP Choudhary ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मंत्री OP चौधरी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में दूसरे राज्यों से सटोरियों को बुलाया जाता था और उन्हें संरक्षण दिया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पुलिस केवल अपराध को संरक्षण ही नहीं देती थी, बल्कि उसका संचालन भी करती थी।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सटोरियों, जुआरियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार

रायगढ़ में सट्टे के आरोपी को लेकर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कैबिनेट मंत्री OP Choudhary की पोस्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने पलटवार किया है।

दीपक बैज ने कहा कि आरोपी युवक रायगढ़ का रहने वाला है और वह ओपी चौधरी का करीबी भी है। उन्होंने कहा कि केवल T. S. Singh Deo के साथ फोटो जारी कर ओपी चौधरी बच नहीं सकते।

पीसीसी चीफ ने सवाल उठाते हुए कहा कि ओपी चौधरी यह स्पष्ट करें कि आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता है या नहीं।

सट्टे के आरोपी की नेताओं के साथ वायरल तस्वीरों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search