छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर, अरुणदेव गौतम बने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक DGP

रायपुर। राज्य सरकार ने अरुणदेव गौतम को छत्तीसगढ़ का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
अरुणदेव गौतम छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। वे लंबे समय तक प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।उन्होंने प्रदेश के 6 जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा वे बस्तर रेंज के IG भी रह चुके हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को लेकर उन्हें खास पहचान मिली है।
उनकी नियुक्ति को राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।





