
रायपुर। सूरजपुर में कांग्रेस प्रदर्शन और PCC ने चूड़ियां नहीं पहन रखी पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। गृहमंत्री Vijay Sharma समेत कई मंत्रियों ने कांग्रेस पर पुलिस पर दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा मामले में मुझ पर आर्म्स एक्ट लगाया गया था, लेकिन यह बताया जाए कि मेरे हाथ में कौन सा हथियार था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुलिस करेगी और फैसला कोर्ट से आएगा।
इधर भूपेश बघेल के “PCC ने चूड़ियां नहीं पहन रखी” वाले बयान पर भी बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मंत्री Kedar Kashyap ने इसे अहिल्याबाई और रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं का अपमान बताया। वहीं मंत्री Ramvichar Netam ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि “मैदान खाली है, आ जाएं”, बीजेपी इस तरह की “गीदड़ भभकी” पहले भी देख चुकी है।
बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस से संविधान के अनुरूप व्यवहार करने और पुलिस कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करने की नसीहत दी।




