
रायपुर। भाजपा उत्तर विधायक Purandar Mishra से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहदेव मालिक को उड़ीसा से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने खुद को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का PA बताकर विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। बाद में मामले का खुलासा होने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
Khamhardih Police Station की टीम ने आरोपी को Puri जिले के अस्तरंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।




