छत्तीसगढ़
अरुण पाण्डेय होंगे छत्तीसगढ़ के नए PCCF, शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 1994 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण पाण्डेय को प्रदेश का नया PCCF (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) नियुक्त किया है। विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
अरुण पाण्डेय वर्तमान PCCF की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि DPC (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक के बाद उनके नाम पर सहमति बनी थी और सिंगल नाम शासन को भेजा गया था।
वन विभाग में लंबे प्रशासनिक अनुभव रखने वाले अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में विभागीय कार्यों और वन संरक्षण से जुड़े अभियानों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




