छत्तीसगढ़

BKS Ray Death: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पूर्व मुख्य सचिव बीकेएस रे का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रायपुर स्थित AIIMS Raipur में उनका उपचार चल रहा था।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बीकेएस रे 1972 बैच के आईएएस अधिकारी थे। अपने प्रशासनिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। वे राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

उनके कार्यकाल के दौरान चर्चित पोरा बाई फर्जी टॉपर मामला भी सामने आया था। प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपना समय लेखन और साहित्य सृजन को समर्पित कर दिया था। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य और कविता की कई रचनाएं लिखीं।

उनके साहित्यिक योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली। वर्ष 2019 में उन्हें ग्रीस में प्रतिष्ठित “सुकरात अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया था।बीकेएस रे के निधन से प्रशासनिक और साहित्यिक जगत में शोक की लहर है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search