छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 नई MBBS सीटों को NMC की मंजूरी,

CM साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू होगा और प्रत्येक कॉलेज में 50-50 एमबीबीएस सीटें होंगी। इससे राज्य में कुल 250 नई MBBS सीटों का इजाफा होगा।नए मेडिकल कॉलेज गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में स्थापित किए जाएंगे। इससे दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में आधुनिक और समावेशी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करना है। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज केवल डॉक्टर तैयार करने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि चिकित्सा अनुसंधान, विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय मानव संसाधन विकास के महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी नक्सल प्रभावित रहे दंतेवाड़ा से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र कुनकुरी तक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना इस बात का प्रमाण है कि विकास अब प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नए मेडिकल कॉलेजों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा शिक्षा नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी तथा युवाओं के डॉक्टर बनने के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search