छत्तीसगढ़राजनीति

सेवा संकल्प अभियान: IGKV पहुंचे CM साय,बीजेपी नेताओं के साथ सुन रहे PM मोदी का लाइव संबोधन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) पहुंच गए हैं.

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुन रहे हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जा रही है। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ज्योति कलश रथ भ्रमण करेंगे। वहीं विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।

रायपुर के IGKV में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search