छत्तीसगढ़

Raipur Breaking News: अंबेडकर अस्पताल में आग लगने से हड़कंप, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (अंबेडकर अस्पताल) में सोमवार को आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल की एक बिल्डिंग से धुआं उठता देख तत्काल अस्पताल प्रबंधन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी (Air Conditioner) में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर फाइटिंग टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित वार्डों से मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में एहतियात के तौर पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड और अस्पताल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search