छत्तीसगढ़

संजू देवी को CM साय का बड़ा तोहफा, 51 लाख की प्रोत्साहन राशि का ऐलान

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संजू देवी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई और सम्मानित करते हुए 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संजू देवी ने अपने उत्कृष्ट खेल, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

जापान में भारत ने जीता गोल्ड

जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की महिला कबड्डी स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस गौरवपूर्ण जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि वह हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देती है। संजू देवी की सफलता गांवों और छोटे शहरों के युवाओं में खेल के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ाएगी।

संजू देवी ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सम्मान और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मिला यह प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search